प्यार का बुखार है

प्यार का बुखार है।
आज नजरें हुई उनसे चार है,
मानिये यु की दिल पे छाया उनका खुमार है।
प्यार का बुखार है।

प्यार का बुखार है।
भाभी उसको कहते अब मेरे यार है,
दिल में उमड़ती है खुशियो की बयार है।
प्यार का बुखार है।

प्यार का बुखार है।
उनके साथ बिताया एक लम्हा बराबर एक हज़ार है,
दीद ही काफी है, आखिर उनकी आँखें ही तो गुनहगार है।
प्यार का बुखार है।

प्यार का बुखार है।
इजहार करने को आज हम पूरी तरह तैयार है,
पैर जमीं पर ख्वाब हवा में, बेइंतेहा बेकरार है।
प्यार का बुखार है।

प्यार का बुखार है।
कदम लड़खड़ाये जुबान लाचार है,
डरते डरते ही सही, कह दिया के हमे आपसे प्यार है।
प्यार का बुखार है।

प्यार का बुखार है।
हँसी हँसी खिलखिलाके हँसी वो
जैसो फूलों की बहार है,
सॉरी जैसे कुछ लफ्ज़ और टुटा दिल, इसके बने हम मर्जदार है।
प्यार का बुखार है।

प्यार का बुखार है।
प्यार, वफ़ा, कसमें सब झूठे और बेकार है,
मुड़ते है घर को, बड़े शहर की छोटे गाँव पर मार है।
प्यार का बुखार है।

प्यार का बुखार है।
क्या खोया क्या पाया, क्या प्यार का सार है,
ना समझ में कुछ आया, बारिश होने के आसार है।
प्यार का बुखार है।

Posted from WordPress for Android

Leave a comment